छात्रा का अपहरण: मैट्रिक की परीक्षार्थी का पिस्टल की नोक पर हुआ अपहरण, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी :मैट्रिक की छात्रा की पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिए जाने की खबर सामने आई है। घटना मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की बताई जा रही है। इस मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए मोतिहारी जाती थी। छात्रा के साथ रास्ते में प्रभु कुमार नाम का युवक अश्लील हरकत करता था। इस मामले में प्रभु कुमार के परिजनों को शिकायत की गई तो उन लोगों की तरफ से छात्रा के अपहरण कर लिए जाने की धमकी दी गई।

24 फरवरी को छात्रा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इस दौरान बोलेरो पर सवार होकर अमित कुमार कुछ अन्य लोगों के साथ छात्रा के घर पहुंचा, घर के पास वाहन लगाकर अमित कुमार ने छात्रा का अपहरण पिस्टल की नोक पर कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने के लिए फोन का CDR निकाला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close