IAS प्रमोशन ब्रेकिंग: 14आईएएस अधिकारी को मिली विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति, देखें लिस्ट

पटना। बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की है। प्रोन्नति पाने वाले 14 आईएएस अधिकारियों में 12 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रोन्नति 1 जनवरी 2006 के प्रभाव से लागू होगी।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

इसके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके आईएएस अधिकारियों में उदय सिंह कुमावत, राणा अवधेश कुमार, अनवर आलम, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भृगुनाथ उपाध्याय, कुमार आनंद शामिल हैं. इसके अलावा दयानंद प्रसाद मुरलीधर राय, ओम एसएम बंदे और भृगुनाथ द्विवेदी के मामले विचलित होने की तिथि को सेवानिवृत्त रहने के कारण प्रोन्नति अप्रदत कर दी गई है, यानी अब इन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रोन्नति के लिए कोर्ट से जारी हुआ आदेश

दरअसल पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति को लेकर एक मामला दायर किया गया था और उसी मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है। उसके बाद अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने भी जारी कर दी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close