रिस्पेशन के दिन दुल्हे ने दुल्हन की चाकू मारकर हत्या, 19 को हुई थी शादी, कमरे में तैयार होने गये और फिर….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिस्पेशन के दिन दुल्हे ने दुल्हन का खून कर दिया। पहले तो दुल्हे ने दुल्हन की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के ब्रि‍जनगर में मंगलवार की रात रिसेप्शन से ठीक पहले की है। शक है कि पति-पत्नी दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार किया था। बाद में दुल्हे ने दुल्हन को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

शादी का कार्ड

पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी, जबकि 21 को रिस्पेशन था। शहर के संतोषी नगर इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। एक दिन पहले ही निकाह कुबूलने वाले दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे की जान ले ली। वलीमा (रिस्पेशन) से पहले ये पूरी वारदात हुई। संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशां बानो के साथ शादी हुई थी। शाम दोनों का रिसेप्शन (वलीमा) भी था। दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। टिकरापारा पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच कर रही। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन के लिए दूल्हा और दुल्हन कमरे में गए। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने आवेश में आकर दुल्हन को चाकू से बुरी तरह गोदा और मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वे तुरंत कमरे में गए ।

दुल्हन का शव पलंग पर और दुल्हे का शव नीचे था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतकों का नाम असमल अहमद और कहकशा बानो है।घटना के बाद विवाद की स्थिति न बने जिसे देखते हुए पुलिस ने मृतक दंपत्ति के घर, अस्पताल और कार्यक्रम स्थल में सुरक्षाबल तैनात कर दी। बता दें कि 19 तारीख को दोनों की शादी हुई थी। युवक के जांघ, पेट, सिर और गर्दन में चाकू के निशान हैं। वहीं लड़की के गर्दन सहित अन्य जगह पर चाकू लगा है।

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात नौ बजे मृतक असलम अहमद के स्वजनों ने सूचना दी। उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को उनका शीरत मैदान में रिसेप्शन था। बेटा और बहू तैयार होने बृजनगर स्थित अपने कमरे में गए थे। दोनों का किसी बात पर कमरे में विवाद हुआ। अहमद स्वजनों ने थाने में इसकी सूचना दी। गेट अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने स्वजनों की मदद से खिड़की तोड़ी और देखा कि दोनों लहूलुहान पड़े हुए हैं। खिड़की से एक जवान अंदर प्रवेश किया और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए। कमरे में असलम जमीन पर और कहकश बेड में पड़ी थी। दोनों के शरीर और फर्श में खून था। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मेकाहारा भेजा है।

ब्यूटी पार्लर से आयी थी मेकअप आर्टिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यूटी पार्लर से युवती लड़की को तैयार करने पहुंची थी। पार्लर वाली लड़की घर के हाल में बैठी हुई थी। लड़का-लड़की अंदर थे। अचानक से चिल्लाने की आवाज आने पर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने दरवाजा खोलने की प्रयास किया। आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

close