IPS बेटे ने सब इंस्पेक्टर बने पिता के कंधे पर लगाया स्टार….पिता ने मारा बेटा “SP सर” को सैल्यूट

लखनऊ। …अब ना जाने वो पिता खुशनसीब हैं या फिर बेटा?…लेकिन जो भी उस तस्वीर को देख रहा है, गदगद हो जा रहा है। बेटा आईपीएस है और पिता हाल ही में हेड कांस्टेबल से दारोगा बने हैं। रस्म अदायेगी के लिए बेटे ने अपने पिता के कंधे पर स्टार लगाए और पिता ने आईपीएस बेटे को सैल्यूट किया। ये उत्तर प्रदेश में 2014 बैच के आईपीएस अनूप सिंह और उनके पिता जनार्दन सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। ये दोनों ऐसे ही पिता-पुत्र हैं, जहां एक पिता अपने अफसर बेटे को ड्यूटी पर सामने पड़ने पर सैल्यूट करता है. जिस पिता ने सिपाही की नौकरी कर अपने बेटे को आईपीएस बनाया, आज वही आईपीएस बेटा प्रमोशन पाने वाले पिता के कंधे पर सितारे लगा रहा है. सोशल मीडिया पर यूपी कैडर के आईपीएस अनूप सिंह और उनके सब इंस्पेक्टर हुए पिता जनार्दन सिंह की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रमोशन होने पर आमतौर पर विभागाध्यक्ष अपने मातहत के कंधे पर स्टार लगाता है, लेकिन खुद में अत्यधिक गर्व महसूस करने की लालसा रखे जनार्दन का जब प्रमोशन हुआ तो उन्हे अपने बेटे के हाथों अपने कंधे पर स्टार लगाने का फैसला किया. आईपीएस बेटे ने भी बेटे और सीनियर अधिकारी होने का कर्तव्य निभाते हुए पिता के कंधों पर स्टार लगाए. आईपीएस अनूप सिंह और दरोगा जनार्दन सिंह की कहानी कम फिल्मी नहीं है. उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से भर्ती हुए जनार्दन सिंह बस्ती के पिपरा गौतम गांव के रहने वाले हैं. जनार्दन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी कंचन सिंह और एक बेटी-एक बेटा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनार्दन सिंह ने बचपन से ही अपने बेटे को आईपीएस बनाने का सपना देखा और बाराबंकी-अंबेडकर नगर समेत जहां भी पोस्टिंग हुई अनूप को पढ़ाई में प्रेरित किया. अनूप सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन करने के बाद जेएनयू में एडमिशन लिया और वहां से भूगोल में MA किया. उसके बाद अनूप सिंह ने यूपीएससी क्वालिफाई किया. वर्तमान में अनूप सिंह लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी के पद पर तैनात हैं. अनूप सिंह की पोस्टिंग की बात करें तो अलीगढ़ और गाजियाबाद में एएसपी के बाद अनूप सिंह को उन्नाव का एडिशनल एसपी बनाया गया. अक्टूबर 2018 में लखनऊ एसपी नॉर्थ बनाया गया. अनूप सिंह एसपी श्रावस्ती भी रहे. कानपुर में कमिश्नररेट लागू हुई तो अनूप सिंह को डीसीपी ईस्ट बनाकर भेजा गया।

वर्तमान में बीते सितंबर 2022 से अनूप पुलिस मुख्यालय में एसपी टेक्निकल सर्विसेज के पद पर तैनात है. अनूप अक्टूबर 2018 में जब एसपी नॉर्थ बनकर लखनऊ आए तो उनके पिता जनार्दन सिंह लखनऊ के ही विभूति खंड थाने में दीवान थे. अब जनार्दन सिंह प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर हुए हैं और सीबीसीआईडी में तैनात हैं. कंधे पर सब इंस्पेक्टर के स्टार लगाते हुए उनके आईपीएस बेटे ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी पिता-पुत्र की तस्वीरें हुई थी वायरल

दरअसल वर्ष 2018 में 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप सिंह की पोस्टिंग उन्नाव में थी और पिता जनार्दन सिंह लखनऊ के विभूतिखंड थाने में हेड कांस्टेबल थे. इसी बीच आईपीएस के ट्रांसफर हुए और अनूप सिंह की पोस्टिंग लखनऊ कर दी गई और उन्हें उसी इलाके का एसपी बनाया गया. जिसके अंतर्गत विभूतिखंड थाना आता था. लिहाजा अब अनूप सिंह घर पर पिता के पैर छू कर रोजाना ऑफिस जाने लगे और जनार्दन सिंह घर के बाहर बेटे को सैल्यूट करते.वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अनूप सिंह यूपी में बस्ती जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम जनार्दन सिंह है. पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सीबीसीआईडी में सब इंस्पेक्टर हैं।

Related Articles

close