महिला को जबरन कार में घसीटकर चलती गाड़ी में रात भर किया गैंगरेप..फिर घर के बाहर फेंक गए दरिंदे, 4 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु : से एक दिलदहला देने वाली ख़बर आ रही है। पार्क में बैठी एक महिला का अपहरण कर चलती कार में उससे बलात्कार किया गया। हालांकि आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने 25 मार्च को रात करीब 10 बजे कोरमंगला के ‘नेशनल गेम्स विलेज पार्क’ में बैठी महिला का अपहरण कर लिया और वे उसे कार में ले गए.

दरअसल,युवती और उसकी सहेली 25 मार्च की रात करीब 10 बजे कोरमंगला स्थित नेशनल गेम्स पार्क में बैठी थी. वहां आए इन चारों आरोपियों ने दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया. पुलिस ने बताया कि उनका युवती से झगड़ा हुआ और कार में उसका अपहरण कर लिया.पुलिस के मुताबिक चलती कार में दोमालूर, इंदिरा नगर, अनेकल और नीस रोड समेत कई जगहों पर रेप को अंजाम दिया गया. रात भर इधर-उधर भटकने के बाद पीड़ित लड़की को सुबह 4 बजे उसके घर के पास सड़क पर छोड़ दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद 26 मार्च को कोरमंगला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों की पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close