सालों से नहीं बढ़ा ICT प्रशिक्षकों का मानदेय…पूछ रहे हैं सवाल…8 हजार रुपये में कैंसे चलायें हम अपना घर

रांची। मानदेय को लेकर ICT प्रशिक्षकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दरअसल पिछले 5 सालों से झारखंड के स्कूलों में आईसी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती होती है। सालों गुजर जाने के बाद भी प्रशिक्षकों को नियमित मानदेय का भुगतान तक नहीं होता। सालों सेवा देने के बाद भी आज तक उन्हें सिर्फ 8057 रुपया मिलता है। दरअसल इन प्रशिक्षकों की भर्तियां अलग-अलग कंपनियों के जरिये होती है। ठेका कंपनी की तरफ से भी इनकी परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

आरोप है कि Edique / Bccl कंपनियों ने 3 माह और 4 माह से प्रशिक्षकों को मानदेय नहीं दिया है। जबकि इन प्रशिक्षकों को भी नियमित शिक्षकों की भांति ही काम करना होता है। ये सभी भी नियमित शिक्षक की भाँति EVT में उपस्थिती दर्ज कराते हैं। ऐसे में ICT प्रशिक्षकों ने वेतन में वृद्धि करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षकों ने मांग की है कि हम सभी एक सम्मान जनक जीवन यापन कर सकें, इसके लिए विभाग को पहल करना चाहिये। आज के अत्याधुनिक समय में कम्पूटर शिक्षा एक अनिवार्य विषय होनी चाहिए। ऐसे में इस विषय पर भी पहल करने की जरूरत है ताकि शिक्षा का स्तर में सुधार हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close