…जब देर रात सादे लिबास में जिले के SP पहुंच गए थाने और मच गया हड़कंप, लगाई फटकार … कार्यशैली में सुधार लाने की दी नसीहत

जमशेदपुर । जब एक आम आदमी की तरह जिले के पुलिस कप्तान किसी थाने में देर रात औचक निरीक्षण करने पहुंचेंगे तो उस वक्त थाना के अधिकारी और कर्मी की स्थिति क्या ही सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार की देर रात घटी जिसमें एसपी ऋषव झा सादे ड्रेस में अचानक अपने आवास से निकलकर आदित्यपुर थाना पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। नये कप्तान के अचानक थाना पहुंचने की सूचना पर आदित्यपुर थाना में हड़कंप मच गया. सरायकेला एसपी ऋषव झा ने इस क्रम में आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण किया.

SP ने दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को कड़े स्वर में कहा कि विपरीत परिस्थिति अथवा घटना-दुर्घटना होने पर रिस्पांस टाइम में पुलिस मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा रात के समय में आने वाले पीडि़तों की हरसंभव मदद करें, उन्होंने रात्रि गश्त पर विशेष जोर दिया. महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई की जाये. इस व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा. पुलिस थानों में किसी भी शिकायत अथवा घटना की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ की जाए. उन्होंने थानेदार से सख्त शब्दों में काम के तरीके में सुधार लाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराध नियंत्रण और संवेदनशीलता पर दिया जोर

पुलिस कप्तान ने होली और शवे बारात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता और अपराध नियंत्रण को लेकर कड़ी नजर रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपराध रोकथाम को लेकर दिवा रात्रि गश्ती नियमित करने, वाहन चेकिंग, बैंक व सार्वजनिक बैंकिंग संस्थानों की चेकिंग अनिवार्य रूप से किये जाने का आदेश दिया. फरार अपराधियों, वारंटियों, दागी व संदिग्ध की गिरफ्तारी पर जोर देते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा.

एसपी ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की निगरानी बढ़ाने को कहा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना व सीसीटीएनएस कार्यालय के अलावा अभिलेखों के रखरखाव के संदर्भ में भी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आगंतुक व अपराध रजिस्टर चेक किए. उन्होने साफ शब्दो में पुलिस पदाधिकारी से कहा कि किसी तरह की कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. मौजूद थानेदार को उन्होंने फटकार लगाई और चेतावनी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close