शिक्षकों के वेतन की खबर : ..अब विद्यावाहिनी पोर्टल में शिक्षकों का जितना अटेंडेंस, उतनी ही सैलरी, चार शिक्षिकाओं को जारी हुआ शो-कॉज नोटिस…

जमशेदपुर। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षकों को जहां नये शिक्षा सत्र के मद्देनजर सजग रहने का निर्देश दिया गया, तो वहीं स्कूली बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति के आंकड़ों पर चर्चा की। उपायुक्ति ने जिला शिक्षा अधिकारी को ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों के शत प्रतिशत अटेंडेंस नहीं होने पर जितना अटेंडेंस उतनी ही सैलरी देने का निर्देश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को दिया।

बैठक में बच्चों के बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र सहित सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं से नामांकन के समय ही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का फॉर्म भरवाया जाये। केजीबीवी में पोस्टेड 5 में से सिर्फ एक शिक्षिका द्वारा अबतक योगदान दिए जाने पर अन्य 4 शिक्षिकाओं को शोकॉज का निर्देश दिया। डीसी ने कहा- सबसे खराब प्रदर्शन वाले शिक्षकों की सूची बनाएं। उन्हें ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
डीसी ने कहा कि पढ़ाई उबाऊ नहीं, रोचक लगना चाहिये, इसलिए बच्चों की पढ़ाई में रोचकता के लिए नवीन प्रयोग किये जाने चाहिये। स्कूलों में स्वच्छ वातावरण, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, किचन-हॉस्टल में सामानों के रखरखाव का भी निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों से लाइब्रेरी में किताबें या बेंच डेस्क, चेयर सहित अन्य सामानों की उपलब्धता और जरूरत होने पर प्रस्ताव भेजने को कहा गया। वहीं स्कूलों बच्चों के लिए अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सोकपिट निर्माण व 5 जून को पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close