Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: VIP गेस्ट से लेकर स्पेशल पकवान तक, ऐसी है परिणीति की सगाई की तैयारी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में अब चंद घंटे ही बचे हैं। घर पूरी तरह से सज के तैयार हो चुका है… मेहमान आने शुरू हो गए… इस जोड़े के आउटफिट भी रेडी हैं। अब परिणीति और राघव साथ में कैसे दिखते हैं, ये देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पडे़गा। बता दें कि 13 मई को परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे।

परिणीति और राघव परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई में ये दोनों एक दूसरे के मैचिंग की आउटफिट पहनेंगे। जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आएंगे, वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखाई देंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर है कि इस ग्रैंड पार्टी को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। आने वाले मेहमानों के लिए फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं पर उम्मीद की जा रही है कि उन्हें पेस्टल थीम दी गई होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। खबर है कि प्रियंका के पति निक जोनस इस दौरान उनके साथ शायद ना हो। लोगों ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि क्या मालती अपनी मौसी की सगाई में शामिल होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close