शादी से पहले गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया बेटा, तो मां नकली दुल्हा और बारात लेकर पहुंची लड़की के घर, पोल खुली तो दुल्हन के घरवालों ने बनाया बंधक

नालंदा। बिहार में गजब हो गया। बेटे ने शादी से ठीक पहले दूसरी लड़की के साथ लव मैरिज कर ली, तो महिला ने भाड़े के दुल्हे को तैयार कर बारात सजा ली। हालांकि शादी के दौरान जब लड़की वालों को दुल्हे पर संदेह हुआ, तो पूरे मामले का राज खुला। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे को गौर से देखा, तो पता चला कि वो लड़का तो ये है ही नहीं, जिससे शादी की बात तय हुई थी। जिसके बाद नाराज दुल्हन पक्ष ने नकली दुल्हा और उनकी मां को बंधक बना लिया। मामला नालंदा का है।

शादी में नकली दुल्हे को लेकर जमकर बवाल मचा। जानकारी के मुताबिक नवादा के अमौनी के रहने वाले रामजन्म मांझी और उनकी पत्नी लक्ष्मीनिया देवी अपने बेटे की बारात लेकर गुरुवार की अहले सुबह डुमरावां गांव देवशरण मांझी के घर पहुंचे। शादी की रस्म चल ही रही थी, कि दुल्हे पर लड़की वालों की नजर पड़ गयी। लड़की वालों को शक हो गया कि दूल्हा बदल दिया गया है और फिर बात आगे बढ़ी और लड़की पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हा समेत 8 लोगों को बंधक बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकली दुल्हे का नाम बबलू है, जिसे महिला गांव में किसी के बीमार होने का बहाना बनाकर साथ लाई थी, और जबरन शादी करवा रही थी। चाचा के ननिहाल में बीमार होने का बहाना बनाकर युवक को लाया गया था। फिर उसे कोट-पैंट पहनाकर मंडप में बैठाया जाने लगा तो उसे जानकारी हुई कि उसकी यहां शादी की जा रही है। लड़के की बात सुन उसके घर वालों को फोन किया गया तो उसके परिजन भी शादी की बात से अनजान दिखे।

महिला इतनी शातिर थी कि उसने फोन कर लड़की पक्ष को यह बताया कि उसके परिवार में किसी की मौत हो गई। बारात में कुछ लोग ही आएंगे और जल्दी से शादी विवाह के रस्म को पूरा कर विदा कर दें। मामला पकड़ में आने के बाद लक्ष्मीनिया देवी ने बताया कि उनके बेटे ने पहले ही लव मैरिज शादी कर ली थी। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी, शादी तय हो चुकी थी। इसलिए वो गांव के एक लड़के को उसके माता पिता की सहमति से साथ लेकर शादी के लिए आई थी। इधर पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close