इश्क का खुमार : 6 बच्चों का बाप संग 4 बच्चों की मां फरार

पटना : कहते हैं कि प्यार कभी भी हो सकता है. इसकी कोई उम्र नहीं होती. बचपन हो जवानी हो या बुढ़ापा प्यार की लहरों में लोग गोता लगाते रहते हैं. वहीं इन दिनों प्रेम प्रसंग के मामलों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले भी काफी बढ़ गए हैं. ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके से सामने आया है.

6 बच्चों का बाप 4 बच्चों की मां के साथ फरार

शादी के 20 साल बाद पति अपनी सरहज के साथ भाग गया. घटना के बाद से पीड़ित पत्नी के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं. वहीं जिस शख्स की पत्नी बहन के पति के साथ भागी है, उसके यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. क्योंकि इसकी भनक किसी को नहीं हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पति ने बताया कि पालीगंज अनुमंडल के में उसकी बहन की शादी हुई थी. पिछले एक साल से मेरी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और अचानक दोनों फरार हो गए.

वहीं इस संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज के द्वारा बताया गया है कि थाने में लिखित शिकायत की गई है कि उनकी पत्नी अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गयी है. वहीं दोनों पीड़ित पति पत्नी न्याय की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द दोनों फरार पति पत्नी को तलाशने की मांग कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close