शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अब नहीं पहन सकेंगे टी शर्ट-जींस, डायरेक्टर ने जारी किया आदेश, फार्मल ड्रेस में ही अब आना होगा दफ्तर

पटना। शिक्षा विभाग के कार्यालय में अब ड्रेस कोड लागू होगा। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने आदेश जारी किया है कि कार्यालय में जींस और टी शर्ट पहनकर अब कोई भी कर्मचारी-अधिकारी नहीं आयेगा। इसके लिए बकायदा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को अब फॉर्मल ड्रेस में ऑफिस आने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि बिहार के कड़क आईएएस अफसर के.के पाठक जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने हैं तभी से व्यवस्था में सुधार को लेकर आदेश जारी कर रहे। अब नये आदेश के तहत शिक्षा विभाग ने अपने कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के डायरेक्टर (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि अक्सर देखा गया है कि पदाधिकारी कैजुअल ड्रेस में ऑफिस आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के लिए सही नहीं है। इसलिए विभाग ने सारे पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस में आने के आदेश दिए जा रहे हैं। यह आदेश आज से ही यानी 28 जून से लागू हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close