गजब : पीएम मोदी दे रहे BA पार्ट टू की परीक्षा! बिहार के जीडी गर्ल्स कॉलेज से एडमिट कार्ड हुआ जारी

बेगुसराय। बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार नहीं कई बार खुली है। कभी एडमिट कार्ड में सनी लियोनी छपती है, तो कभी अक्षय कुमार। लेकिन बेगुसराय में तो एक कदम आगे का मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री मोदी को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बेगुसराय के जीडी कालेज में ग्रेजुएशन सेकंड ईयर की परीक्षा में एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छप गयी।

हालांकि किसी तरह से छात्रा को परीक्षा देने का मौका तो मिल गया, लेकिन जिम्मेदार पूरे दिन एक दूसरे पर ठिकरा फोड़ते नजर आये। जीडी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी से बात की और छात्रा को परीक्षा देने की इजाजत दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कॉलेजों के ऑनलाइन कार्य संभालने वाले एजेंसी ने भी पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर ही भरा जाता है। यह कॉलेज के साइट पर अपलोड नहीं होता है। इसलिए इसमें कॉलेज की किसी स्तर पर कोई चूक नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संभव है कि ऐसी गलती साइबर कैफे के स्तर से हुई होगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अक्सर एडमिट कार्ड में गलतियां मिलती है। प्राचार्य स्तर से उसमें सुधार कर विद्यार्थियों से परीक्षा दिलवा दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close