6 लोगों की मौत : रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, 6 की मौत दर्जनों घायल, मची अफरातफरी

रथ यात्रा : त्रिपुरा में बड़ा हादसा हो गया है. यहां के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही थी. रास्ते में रथ बिजली की हाई टेंशन तार से जा टकराया. इसके कारण उसमें करंट फैल गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. 15 लोग घायल हुए हैं. घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को कुमारघाट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना उनाकोटी जिले के कुमारघाट में आज शाम करीब साढ़े चार बजे हुई. यहां पर भगवान जगन्नाथ के ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव मनाया जा रहा था. जिसमें भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी निकाली जा रही थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोहे से बने विशाल रथ को हजारों लोग अपने हाथों से खींच रहे थे. इसी दौरान लोहे का रथ रास्ते से निकले बिजली के हाई टेंशन तारों से जा टकराया. रथ में तेज करंट फैल गया और दो दर्जन के करीब लोग करंट की चपेट में आ गए. करंट के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए है.

शवों में लग गई थी आग

जिन लोगों की मौत हुई है उनके शरीर में आग लग गई थी. लोग चीख रहे थे और उनके सामने शव में आग लगी हुई थी. जो 15 लोग इस हादसे में झुलसे हैं उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close