ब्रेकिंग 40 हजार घुस लेते थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप

लखीसराय : बिहार में निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. आये दिन किसी ने किसी रिश्वतखोर को गिरफ्तार कर रही है. लोग भी रिश्वतखोरों की शिकायत अब करने लगे हैं. इसके बावजूद रिश्वतखोरों को न तो गिरफ्तारी का डर है न सामाजिक लज्जे का भय. बिहार के सरकारी कार्यालयों से लेकर थाने तक पर खुलेआम रिश्वतखोर पैसे लेते देखे जा सकते हैं. ताजा मामला बिहार के लखीसराय से है. यहां टीम ने बुधवार को थाना प्रभारी को 40000 रुपया रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोचा.
जानकारी के अनुसार जिले के मेदनीपुर चौकी थाना प्रभारी निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. यहां जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए और पीड़ित पक्ष के तरफ से कार्रवाई करने के लिए मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने पीड़ित महेंद्र बिंद से 40 हजार बतौर रिश्वत की मांग की थी. इसको लेकर महेंद्र बिंद ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की थी. शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने उसकी छानबीन की तो आरोप सही पाया गया. थाने से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है.











