धनबाद : सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट, उपाधीक्षक ने कहा

धनबाद : शहर के सदर अस्पताल में एक युवक के द्वारा तैनात होमगार्ड जवान अविनाश कुमार की पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने आए एक अन्य साथी के साथ भी युवक द्वारा मारपीट की गई. होमगार्ड जवान ने वर्दी फाड़ने का आरोप भी युवक पर लगाया है. इसको लेकर पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत धनबाद पुलिस से की गई है. स्कूटी पार्किंग के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि हर रोज की तरह 22 जून गुरुवार को भी होमगार्ड जवान अविनाश दास सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. तभी एक युवक पहुंचा व अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने बाइक को पार्क कर दिया. सुरक्षाकर्मी ने युवक को वहां से बाइक हटाने को कहा तो वह भड़क गया. युवक ने खुद को अस्पताल के एक कर्मचारी का बेटा बताते हुए होमगार्ड जवान के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड जवान युवक को समझाने की कोशिश की. लेकिन युवक होमगार्ड जवान की किसी बात को समझने को तैयार नहीं हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस हाथापाई में जवान बुरी तरह घायल हो गया. वहां मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, मगर आरोपी युवक भाग निकला.

अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर संजीव प्रसाद का कहना है कि दोनों ही हमारे अस्पताल के कर्मी हैं. मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण विवाद बढ़ा है. दोनो पक्षों को बुला कर समझौता कराया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close