ससुर ने दामाद का काट डाला प्राइवेट पार्ट, गुस्से में दामाद ने ससुर का काट दिया गला, पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार

गोड्डा। गोड्डा में एक अजीबोगरीब वारदात हुई। ससुर ने धारदार हथियार से अपने दामाद का गुप्तांग काट दिया दिया, दर्द से बिलबिलाये दामाद ने ससुर का गला ही काट डाला। इस घटना में ससुर की मौत हो गयी, वहीं दामाद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

सुंदरपहाड़ी थाना के डाहूबेड़ा पहाड़ी गांव में एक भोज के कार्यक्रम में दामाद विनोद पहाड़िया अपने ससुर देवा पहाड़िया के पास आया था। दोनों ने साथ में शराब पी और फिर शराब के नशे में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद देवा ने अपने दामाद विनोद का धारदार हथियार से गुप्तांग काट दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ससुर की इस हरकत से दामाद विनोद काफी आक्रोशित हो गया। फिर उसने ससुर के हाथ से ही हथियार को छिनकर उसका गला काट डाला। इस हमले से देवा की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, वहीं आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि आरोप है कि दामाद की गलत नजर अपनी साली पर थी। इसी बात से ससुर नाराज था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close