धनबाद : IIT- ISM के असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, स्विमिंग के दौरान हुआ हादसा

धनबाद : आइआइटी आइएसएम धनबाद में मंगलवार को एक प्राध्यापक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. माइनिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक यशवंत गुजाला अपने साथियों के साथ स्वीमिंग पुल में नहाने गये थे. उस दौरान आइआइटी आइएसएम के स्वीमिंग पुल में कुल 28 लोग थे. इसमें प्राध्यापक, छात्र शामिल हैं. एक इंस्ट्रक्टर भी थे. अचानक यशवंत गुजाला डेंजर जोन में चले गये. जब तक दूसरे साथियों ने देखा तक तक उनकी मौत हो चुकी थी.

उसके बाद प्रोफेसर उझाला को एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर सहित संस्थान के वरीय अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में डटे हुए थे. इस तरह की घटना पहली बार आइआइटी आइएसएम में हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close