ED मुख्यमंत्री से फिर पूछताछ की तैयारी में: आज भेज सकती है तीसरा समन, जानिए कब पूछताछ के लिए हो सकते है तलब

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त मुंबई में हैं। हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे है। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं।इसी बीच खबर आ रही है की जमीन घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी नोटिस जारी कर सकता है। चर्चा ये भी है कि ईडी 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला सकता है जिसके लिए आज नोटिस जारी किया जा सकता है।

ईडी ने इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो बार नोटिस जारी किया है लेकिन सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं। ईडी के पहले नोटिस का जवाब देते हुए सीएम ने समन को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया था। वहीं दूसरे नोटिस के जवाब में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद अब ईडी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। सूचना है कि ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैवियट फाइल की गयी है। हालांकि अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। सीएम हेमंत सोरेन ने जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है, उसमें उन्होंने न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को समन किया था। ईडी के पहले समन पर मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे। उन्होंने समन को असंवैधानिक एवं दुर्भावना से प्रेरित बताया था और समन वापस लेने को कहा था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वे ईडी के विरुद्ध न्यायालय में जाएंगे। इसके बाद ईडी की ओर से दूसरी बार समन भेज कर 24 अगस्त को हाजिर होने को कहा गया। इस तारीख को भी वे हाजिर नहीं हुए। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि वे सर्वोच्च न्यायालय जा चुके हैं। अब कोर्ट का जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही वे आगे बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close