9 जवानों की मौत : सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला, बम विस्फोट में 9 जवान की मौत,17 घायल

बड़ी खबर : बम धमाके की बड़ी खबर आ रही है।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में आत्मघाती बम विस्फोट की घटना सामने आई है. इसमें PAK सेना के 9 जवानों की मौत हो गई है. जबकि 17 से ज्यादा सिपाही घायल हैं. द पाकिस्तान टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर मोटर साइकिल पर सवार हो कर आया था. उसने खैबर पख्तूनख्वा के माली खेल इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

नू डिवीजन में हुई इस घटना पर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवर उल हक काकर ने दुख जताया है. काकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘केपीके नू डिवीजन में एक कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 9 बहादुर सैनिकों की मौत से दिल टूट गया है. इसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इस तरह का कृत्य निंदनीय हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और घायलों के साथ हैं. पाकिस्तान ऐसे आतंक के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक दल की बैठक में मारे गए थे 54 लोग

यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान की सेना पर इस तरह आत्मघाती हमला किया गया है. खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक करीब एक महीने के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले 30 जुलाई को एक राजनीतिक दल की बैठक में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया था. इस घटना में 54 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे. इस राजनीतिक बैठक में राजनीतिक दल यूआई-एफ के 400 से ज्यादा सदस्य और समर्थक भाग ले रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close