भाई की मौत : बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल

घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के भाटाजोड़ पुल के पास बुधवार रात तेज रफ्तार एक बाइक पेड़ से टकरा गई. इस दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए. मृतक की पहचान जमशेदपुर के मानगो शांकोसाई निवासी जयदेव पाल के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ तथा घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर आई. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन जांच कर जयदेव पाल को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो अन्य घायलों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.
ये खबर भी पढ़ें…
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृत सरोज पाल के जीजा सरोज सील ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों रक्षाबंधन पर उनके चचेरे भाई के घर बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे. इसी दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए.
ये खबर भी पढ़ें…











