परिणीति चोपड़ा संग महाकाल के दरबार पहुंचे राघव चड्डा, शादी से पहले लिया भगवान का आशीर्वाद, सामने आया Video

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा मंगनी से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे. वहीं मंगनी के बाद भी दोनों कपल्स लगातार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शनिवार (26 जून) को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की.

इस दौरान राघव चड्डा ने येलो कलर की धोती के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, परिणीति व्हाइट ब्लाउज के साथ पीच कलर की साड़ी में सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं। दोनों महाकाल की भक्ति में लीन दिख रहे थे। उनकी ये वीडियोज देख लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शादी से पहले परिणीति और राघव भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जल्द ही शादी करने वाले हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद कपल ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शानदार तरीके से सगाई की थी। सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स और राजनीति से जुड़े शख्स शामिल हुए थे।

अब परिणीति और राघव अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 25 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। माना जा रहा है कि परिणीति अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा की तरह शाही अंदाज में राजस्थान में शादी करेंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी एक्ट्रेस या राघव की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close