Chandrayan-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न में डूबा झारखंड : CM हेमंत सोरेन ने इसरो और देशवासियों को दी बधाई

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज भारत के मिशन चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी. मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- अद्भुत! अविस्मरणीय! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया।
देखें वीडियो …
देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान -3 आज चंद्रमा पर उतर गया. अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार। जय विज्ञान! जय हिंद !
अर्जुन मुंडा बोले- टीम इसरो को बधाई
मिथिलेश ठाकुर बोले-
इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘चांद पर जय हिंद! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को सलाम. आज भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. आज हम सब भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहे हैं. हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. जय हिंद !
बाबूलाल मरांडी बोले-
भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस तरह से चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया :
1947… भारत आजाद हुआ
1971… बांग्लादेश का उदय हुआ
1998… भारत ने परमाणु परीक्षण किया
2023…भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा
देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई..












