लालू यादव को फिर से जेल भेजने की तैयारी में CBI ! चारा घोटाले में लालू यादव की जमानत को SC में दी चुनौती

पटना : चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लालू यादव की जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. जिसके बाद अब कुछ ही दिनों में सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो सकती है.

जमानत के खिलाफ सीबीआई

दरअसल लंबे समय से बीमार चल रहे लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से जमानत दी गई थी, जिसका सीबीआई ने विरोध किया. जमानत दिए जाने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, साथ ही इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई के लिए भी अर्जी लगाई… जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सूचीबद्ध कर दिया है. सीबीआई ने कोर्ट में कहा है कि लालू यादव की जमानत को रद्द कर दिया जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालू प्रसाद यादव को जमानत दिए जाने के बाद इसी साल अप्रैल में जेल से रिहाई मिली थी, इसके बाद वो कई चुनावी मंचों पर भी नजर आए थे. सीबीआई इस बीच उनकी जमानत का लगातार विरोध कर रही थी, साथ ही सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को लिस्ट नहीं किया, इसके बाद जल्द सुनवाई को लेकर अर्जी दी गई. अब अगर सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में ये साबित करने में सफल रहती है कि लालू यादव को जमानत नहीं दी जानी चाहिए तो आरजेडी नेता को फिर से जेल जाना पड़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close