सीनियर छात्राओं का प्राइवेट VIDEO जूनियर्स करती थी वायरल, इंजीनियरिंग कॉलेज में जमकर मचा बवाल, तोड़फोड़

सीवान।सीनियर छात्राओं के प्राइवेट वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जूनियर छात्राएं ही सीनियर छात्राओं का प्राइवेट वीडियो बनाती थी। मामला सीवान के इंजीनियरिंग कॉलेज का है। जहां फाइनल ईयर की गर्ल्स स्टूडेंट्स का प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ है। मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सीनियर छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गयी। आरोप है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर हॉस्टल की जूनियर छात्राओं ने अपलोड किए हैं। कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं
छात्राओं का आरोप है कि जूनियर कम कपड़ों में उनका वीडियो बनाती हैं। वॉशरूम से निकलने का भी वीडियो बना लेती हैं। वीडियो हॉस्टल के अंदर का ही है। जिन छात्राओं ने अपना वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है, वो फाइनल ईयर में हैं। जानकारी के मुताबिक फाइनल ईयर की छात्राएं हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर पर रहती हैं। कॉलेज हॉस्टल के थर्ड फ्लोर पर 2021 बैच की छात्राएं रहती हैं।
आरोप है कि जूनियर स्टूडेंट्स अपने ही कॉलेज के सीनियर का प्राइवेट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर देती हैं। यही नहीं जूनियर्स पर सीनियर्स को प्रताड़ित करने हॉस्टल के रूम में छोटे कपड़े में रहने पर वीडियो बनाकर वायरल करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। लड़कियों का वीडियो बनाने वाली छात्राओं और वार्डन के ऊपर भी कार्रवाई की मांग छात्राओं ने की है।











