दो सगी बहनों ने लगाई फांसी: छोटी की मौत, बड़ी की हालत नाजुक

बिहार के समस्तीपुर में पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। खुदकुशी करने के इरादे से दोनों गले में फंदा डालकर झूल गईं। इस दौरान एक की मौत हो गई तो दूसरी सदर अस्पताल में इलाजरत है। उनके माता पिता घर पर नहीं हैं। घटना शहर के वार्ड-22 स्थित अंबेदकरनगर मोहल्ला की है।

मृतका की पहचान अंबेदकरनगर निवासी किराना दुकानदार राजू केशरी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गयी है। जबकि 20 वर्षीय शालू कुमारी जख्मी है। बताया गया है घरेलु विवाद में शुक्रवार दोपहर दो सगी बहनों ने खुदकुशी का प्रयास किया। इसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। युवती का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की बड़ी बहन ने शव ले जाने से रोक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि घरेलू विवाद में दोनों बहन के खुदकुशी करने के प्रयास करने की जानकारी मिली है। इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा परिजन के आवेदन कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close