रांची : दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रांची: आधी रात को राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट शुक्रवार से थर्रा उठा. रांची में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गयी. दूसरे युवक का रिम्स में इलाज किया जा रहा है. ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो मामले की जांच कर रहे हैं.

जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसु गांव में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज ल रहा है. मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है. घायल की पहचान संदीप के रूप में की गयी है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात को लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसु गांव में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राजेश और संदीप नाम के दो दोस्तों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, गोलीबारी की घटना में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना के बाद संदीप को ग्रामीणों की सहायता से आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close