झारखंड के एक और ट्रेन में डकैतों ने मचाई लूटपाट, यात्रियों पर भी हमला.. धड़पकड़ जारी

रांची : ओडिशा के सम्भलपुर से जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस में डकैती के बाद झारखंड की एक और ट्रेन पर डकैतों ने धावा बोल दिया। बरकाकाना से पटना के बीच चलने वाली पलामू एक्सप्रेस में रविवार देर रात लूटपाट की वारदात सामने आई है। घटना अनुग्रह नारायण रोड और डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के बीच 12 बजे रात में हुई। हथियार बंद डकैत ट्रेन के स्लीपर कोच S-2 में घुसे और यात्रियों पर हमला और लूटपाट करके फरार हो गए।

लूट का शिकार बने ऊंटारी के एक युवक ने बताया कि 5 डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया। उसके पास से 3500 रुपये और कपडे का बैग लूट लिया। युवक पटना में रहकर पढाई करता था और वो अपने घर आ रहा था। बोगी में 4 यात्रियों के साथ लूटपाट की गई और इस दौरान उनपर हमला भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की रेलवे पुलिस में भी शिकायत की गई है। जीआरपी ने भी इसकी पुष्टि की है। मामले के बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close