SI की मौत : महिला सिपाही के छेड़खानी के आरोप पर DM ने की कारवाई तो सदमे में SI की हो गई मौत

अरवल : अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना राम की मौत दिल का दौरा पड़ने से पटना के एक अस्पताल में हो गई. निधन के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीएम द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण के सदमे को बर्दाश्त नहीं किया. फायर स्टेशन सब इंस्पेक्टर मुन्ना राम (54 वर्ष) की मौत पटना के एक अस्पताल में हो गयी.

अरवल अग्निशमन विभाग में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दो दिन पहले प्रधान चालक उमेश और सिपाही नीरज कुमार पर छेड़छाड़ आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों को डीएम वर्षा सिंह ने स्थानांतरित कर दिया और अग्निशमन फायर स्टेशन पदाधिकारी मुन्ना राम और चालक ह्रदयानंद कुमार से स्पष्टीकरण पूछते हुए दो माह का वेतन बंद करने का दिया निर्देश दिया। स्टेशन पदाधिकारी मामले को लेकर तनाव में चल रहे थे। इसी तनाव में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। पटना में शनिवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने कहा कि मामले में हम केस दर्ज कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुत्र ने कहा कि इस संबंध में लिखित रूप से मामला दर्ज कराएंगे. सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद फायर सब स्टेशन में गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी और शव परिजनों को सौंप दिया गया. मुन्ना राम कैमूर जिले के कृपालपुर के रहने वाले हैं जिनके शव को उनके गांव भेजा गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की 6 माह की नौकरी शेष बची थी

जिला अग्निशमन पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि एक महिला सिपाही से छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की जांच चल रही थी। तनाव में प्रभारी की मौत हो गई। मृतक वहां के प्रभारी के तौर पर कार्यरत थे। मृतक की नौकरी के शेष 6 वर्ष बचे थे। वे कैमूर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close