रांची हावड़ा सहित 9 वंदेभारत का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देखें Video

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देश को 11 राज्यों के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी. पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया. इसके तहत रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भी किया गया.

देखें वीडियो

रांची रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद संजय सेठ, आदित्य साहू, महुवा माझी, समीर उरांव मौजूद रहे. राज्यपाल ने वंदे भारत में बैठे स्कूल के बच्चों से मिले और उन्हें चॉकलेट दी. उन्होंने कहा भारत आगे बढ़ रहा है और झारखंड उसे फॉलो कर रहा है. आज झारखंड को वंदे भारत की दूसरी कनेक्टिविटी मिली, जो हावड़ा-बंगाल तक जायेगी. बंगाल एक पोर्ट है. इससे कनेक्टिविटी ग्रोथ में मदद करेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close