लोहरदगा : सो रहे परिवार पर गिरा मकान, 5 लोग दबे 2 की हालत गंभीर

लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के जीमा पंचायत के टिको बंडा टोली गांव में रविवार अहले सुबह बड़ी घटना हो गई. जब गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के उपर लगभग दो बजे मकान में सो रहे पांच लोगों पर खपरैल मकान का छप्पर और दीवार गिर गया.

इससे सभी लोग छप्पर और दीवार में दब गए. दीवार के नीचे दबे एक युवक के द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकालते हुए इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को रांची रिम्स और तीन को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया. दो की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सुचना के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार और जीमा पंचायत की मुखिया द्रोपति देवी, रामनाथ महली मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि टिको बंडा टोली निवासी परिवार का मुखिया बोधना मुंडा, पत्नी बंधईन मुंडा, पुत्र छोटू मुंडा, पुत्री छोटी कुमारी और उमेश मुंडा कच्चे खपरैल मकान में सो रहे थे. इसी बीच रविवार अहले सुबह लगभग दो बजे खपरैल मकान की छप्पर और दोनों तरफ की दीवार सो रहे परिवार के ऊपर गिर गया. इस घटना में सभी लोग मकान में दब गए. किसी तरह छोटू मुंडा बाहर निकला और शोर मचाने लगा. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और चारों को बाहर निकालते हुए इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल बंधईन मुंडाइन और उमेश मुंडा को रांची रिम्स रेफर किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close