3 महिलाओं से गैंगरेप: पतियों को बंधक बना 3 महिलाओं संग 4 लोगों ने किया गैंगरेप,शर्मनाक घटना से इलाके में दहशत

हरियाणा: पानीपत से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. परिवार के सामने ही चार लोगों ने तीन महिलाओं से रेप किया. घटना बुधवार की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत में तीन महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों के सामने चार अज्ञात पुरुषों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार देर रात हुई. आरोपी चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे. रिपोर्ट के मुताबिक चारों लोग उस घर में घुस गए जहां पीड़ित परिवार रहता था. आरोपियों ने तीन महिला मजदूरों के साथ रेप करने से पहले उनके परिवार के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनकी नकदी और आभूषण भी लूट लिए. पुलिस ने कहा कि गैंगरेप वाली जगह से लगभग एक किमी की दूरी पर एक बीमार महिला पर भी हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसके पति को लूट लिया गया. आरोपी मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए.

पीड़ित महिलाओं ने क्या कहा ?

वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित महिलाओं ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें उन्होंने कहा है कि रात के लगभग एक बजे चार युवकों ने उनके पतियों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि इस दौरान सभी आरोपियों ने अपने चेहरे पर रुमाल बांधकर रखा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक करीब ढाई घंटे तक आरोपी उनके साथ दरिंदगी करते रहे और इस दौरान परिवार बंधक बना रहा. सुबह पांच बजे पीड़ित महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने परिवार को कमरे से बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close