झारखंड की बेटियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में किया नाम रौशन,भारतीय महिला हॉकी टीम ने की जीत की शुरुवात…

रांची इंग्लैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड के बेटियों ने झारखंड का नाम रौशन किया। अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से पराजित कर पराजित किया। बड़े जीत के साथ खेल में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी की है। खूंटी की निक्की प्रधान, सिमडेगा को सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में कुल 5 गोल में से दो गोल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने किया। 36वें मिनट में संगीता कुमारी ने जबरदस्त फील्ड गोल कर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई। वहीं 56 मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक फील्ड गोल कर भारत को 5-0 से जीत दिला दी आज दोनों खिलाड़ियों के खेल देखकर कमेंटेटर ने मैच के दौरान सिमडेगा का नाम दोहराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत का दूसरा मैच आज 30 जुलाई को वेल्स के साथ रात्रि 11:30 बजे से है भारतीय टीम की जीत पर हॉकी के झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा, राजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close