एक्टर का निधन : चक दे इंडिया, दिल चाहता है ‘ के फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन

मुंबई : बॉलीवुड और टीवी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है. ‘दिल चाहता है’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है. दिल चाहता है, चक दे इंडिया और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रियो कपाड़िया का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर 12:30 बजे आखिरी सांस ली। कपाड़िया परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी। 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे शिव धाम श्मशान भूमि गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे. उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली. कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार की ओर से शाम तक बाकी की डिटेल्स जारी की जाएंगी.










