नाव हादसा : 20 स्कूली बच्चों का रेस्क्यू ,12 अब भी लापता, दौरे पर पहुंचे सीएम ने घटना पर कहा- देखें Video

मुज्जफरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। प्रशासन के मुताबिक नदी में नाव पलटने से 12 बच्चे अब भी लापता हैं। उनकी तलाशी के लिए गोताखोरों की टीम लगाई है। बागमती नदी में तेज बहाव होने के चलते इस पार से उस पार तक बंधी रस्सी अचानक टूट गई। फिर नाव का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। नाव पलटने के बाद 20 बच्चों को निकाल लिया गया है, लेकिन 12 अब भी लापता हैं।
देखें वीडियो
सीएम नीतीश भी कार्यक्रम के सिलसिले में मुजफ्फरपुर में ही थे। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत डीएम से बात की और हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम लगी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
कैसे हुई घटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के सिलसिले में मुजफ्फरपुर थे, इसी दौरान वहां बड़ा नाव हादसा हो गया। ये नाव स्कूल स्टूडेंट से भरी हुई थी। नदी की दूसरी छोर पर हाई स्कूल होने की वजह से ये बच्चे पढ़ने के लिए नाव से ही जाते और आते थे। नदी के दोनों किनारों पर रस्सी बंधी होती थी।
मगर गुरुवार को नदी में तेज बहाव होने से रस्सी बीच नदी में टूट गई और नाव पलट गई। इसके बाद तो पूरे इलाके में खलबली मच गई। जिनके घर के बच्चे थे, भागे-भागे नदी के पास पहुंचे। बच्चों के बहते देख स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। 15-20 बच्चों को निकाला गया। मगर 10 बच्चों के बारे में अब भी जानकारी नहीं मिल रही। एसडीआरएफ की टीम लग हुई है। प्रशासन की ओर से नदी में जाल भी लगाया गया है।












