छुट्टी ब्रेकिंग : कल सभी स्कूल- कॉलेज व शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, आदेश जारी

छुट्टी ब्रेकिंग : मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। द्रोणाचार्य मेले की वजह से डीएम ने 12 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की है। डीएम के आदेश के बाद स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की सूचना दी है। दनकौर आयोजित होने वाले इस प्रसिद्ध मेले की वजह से जिले में कई रास्तों पर आपको जाम का भी सामना करना पड़ सकता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश की ओर से सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि 12 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बता दें कि यह आदेश सरकारी के साथ ही सभी निजी स्कूल-कॉलेज के लिए भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

द्रोणाचार्य मेला यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर कस्बे में आयोजित किया जाता है। यह काफी बड़े पैमाने पर आयोजित होता है जिसकी वजह से कई रास्ते भी बाधित हो जाते हैं। एहतियात के तौर पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल-कॉलेज और तमाम शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में छुट्टियों के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close