SI समेत 7 पर FIR : पति के खिलाफ केस दर्ज कराने गई महिला को बंधक बनाकर 3 दिनों तक किया गैंगरेप

पलवल : हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने गैंगरेप किया. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एक विवाहित महिला जो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी, वहां तैनात सब इंस्पेक्टर के साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे तीन दिनों तक एक घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, बाद में, आरोपियों ने उसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया और उसने भी यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में रविवार को हसनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी का फोन मिलने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे बचा लिया गया. पुलिस ने महिला को उसके परिवारवालों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक महिला 23 जुलाई को हसनपुर पुलिस स्टेशन में आई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी सब इंस्पेक्टर शिव चरण से हुई. पीड़िता ने उससे शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया, लेकिन उसने इंकार कर दिया. आरोप है कि शिव चरण ने उसे अपने साथी बल्ली के साथ एक खेत में जाने पर मजबूर किया, जहां पहले से ही निरंजन और भीम नाम के शख्स मौजूद थे. तीनों ने उसका रेप किया और वीडियो भी बनाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और कहा कि वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे. वे उसे शांति नाम की एक औरत के घर ले गए, जहां उसे रात भर रखा और उसका रेप किया. बाद में उसे एक बिजेंद्र नाम के शख्स को बेच दिया. जिसने अपने बहनोई गजेंद्र के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर शिव चरण की मौजूदगी में उसका रेप किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close