समधी को समधन से हो गया प्यार, फिर बुढ़ापे की इस लव स्टोरी का हुआ ऐसा खूनी अंजाम, सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे

हरदोई। प्यार जब होता है, तो फिर कहां कुछ देखता है, ना उम्र, ना रिश्ते, ना मर्यादा ना संस्कार…!! ऐसा ही कुछ हो गया यूपी के हरदोई में…। यूपी के हरदोई में बढ़ापे के प्यार का दर्दनाक अंजाम हुआ है। यहां घर से भागे अधेड़ प्रेमी युगल ने रेलवे ओवर ब्रिज से ट्रेन के सामने खुदकर खुदकुशी कर ली। दोनों रिश्ते में समधी-समधन थे और लखीमपुर जिले के रहने वाले थे।

दरअसल, लखीमपुर जिले में कोतवाली पसगवां क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स (44 साल) ने इसी साल 29 मई को बेटी का तिलक समारोह और शादी जिले के ही युवक के साथ की थी. दामाद मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उक्त शख्स की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका समधी राजमिस्त्री का काम करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकतर वो घर से बाहर रहता है। बेटी की शादी के बाद वो उसकी ससुराल आता-जाता था। इसी बीच उसे समधन से प्यार हो गया। समधन भी उसे दिल दे बैठी। 23 सितंबर 2023 को दोनों घर से फरार हो गए. पत्नी के गायब होने पर राजमिस्त्री पति ने कोतवाली मैगलगंज में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. इसी बीच समाज में हो रही तरह-तरह की बातों के चलते प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close