Jharkhand ब्रेकिंग : अमर बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, सचेतक जेपी पटेल

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता बनाए गए हैं, जबकि जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इसकी घोषणा की. बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर नेता की तलाश की जा रही थी. पिछले ढाई माह से यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन था. बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करेंगे.

पहले बाबूलाल को चुना गया था बीजेपी विधायक दल का नेता

बीजेपी में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद विधानसभा में पत्र लिखकर इन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने का आग्रह किया गया था, लेकिन विधानसभा में दल बदल का मामला विचाराधीन होने की वजह से उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान नहीं की जा रही थी. लगभग दो वर्ष तक विधानसभा में यह मामला विचाराधीन रहने के बाद पांच जुलाई को बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close