दर्दनाक: पिता-पुत्र सहित 4 लोगों की मौत, ऑटो को बस ने मारी जोरदार टक्कर , एक की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा रविवार को NH-28 पर हुआ। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की जान चली गयी। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर स्थित हाईवे पर हुआ है। मृतकों में मो. मकसूद और उनके बेटे आशिक अली के साथ साथ मो.साबिर हैं, जो सुजावलपुर गांव के रहने वाले थे। एक मृतक की पहचान अब तक नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक सुजावलपुर चौक के पास NH-28 पर एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और यात्रियों से भरी ऑटो को रौंद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जोरदा थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, ऑटो में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता पुत्र की मौत के बाद घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close