सिपाही ने खुद को मारी तीन गोलियां, पहली बटालियन में तैनात जवान की गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली। एक सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को तीन गोली मार ली। दिल दहलाने वाली ये घटना राजधानी दिल्ली की है, जहां दिल्ली पुलिस मैं तैनात सिपाही का नाम मंजीत कुमार है। वो दिल्ली की फर्स्ट बटालियन में पोस्ट हैं। ड्यूटी पर तैनात जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद पर ही फायर कर लिया। आनन-फानन में घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसकी हालत हालत खतरे ने बाहर बताई है। अस्पताल (Hospital) में उसका इलाज चल रहा है।

जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। सिपाही के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए गोली मारने के कारण की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसीपी पीसीआर आनंद कुमार मिश्रा के मुताबिक पीसीआर को शनिवार देर रात 2.37 बजे कॉल मिली। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंदीप मूलरूप से हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। परिवार में पत्नी व एक बेटी है। उसकी फैमिली भिवानी में ही रहती है।

आपको बता दें कि 4 अक्टूबर 2023 को दिल्ली पुलिस के एक एसीपी ने खुदकुशी (Suicide) कर ली थी. दिल्ली पुलिस में एसीपी पद पर तैनात अनिल सिसोदिया (ACP Anil Sisodia) ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक एसीपी अनिल सिसोदिया दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में तैनात थे। उन्होंने जंगपुरा स्थित आवास में सरकारी पिस्टल से खुदकुशी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close