Ind vs Pak: मैच में अरिजीत सिंह ने जब अनुष्का से फोटो के लिए किया Request, ‘वन फोटो प्लीज’ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के 14 अक्टूबर का दिन शानदार रहा. पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 192 रनों का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच को देखने के लिए सिंगर अरिजीत सिंह और अनुष्का शर्मा भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद पहुंची थीं. मैच के बाद सोशल मीडिया अनुष्का शर्मा के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह अनुष्का से तस्वीर के लिए अनुरोध करते दिख रहे हैं।

यहां देखें Video

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारत को सपोर्ट करने के लिए नरेंद्र मोदी पहुंची. वहीं, सिंगर अरिजीत सिंह प्री-मैच के लिए अपना लाइव परफॉर्म करने आए थे. मैच के दौरान सिंगर ने देखा कि अनुष्का उनसे कुछ दूरी पर ही बैठी हैं. इस पल को कैद करने के लिए अरिजीत ने एक्ट्रेस से एक तस्वीर के लिए अनुरोध किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो में देख सकते है अरिजीत सिंह अनुष्का शर्मा से थोड़ी दूरी पर खड़े हैं. वह इशारे में अनुष्का से तस्वीर क्लिक करने का अनुरोध करते दिख रहे हैं. सिंगर के अनुरोध करने पर एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी विक्टरी साइन के साथ पोज देती है, जिसे अरिजीत सिंह अपने कैमरे में कैद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close