सेक्स रैकेट: DSP ने सिपाही को जिस्मफरोशी के अड्डे पर ग्राहक बनाकर भेजा, सिग्नल मिलते ही पुलिस टीम ने मारी रेड, विदेशी लड़कियां….

जयपुर। पुलिस ने दो बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने जहां राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, तो वहीं, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति का भी खुलासा किया। दोनों जगहों से कुल 14 लड़कियां और 7 युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करने के लिए अपने ही एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा था। सिपाही ने अंदर जाकर जैसे ही माहौल देखा, साथी पुलिसकर्मियों को इशारा किया और पुलिस टीम ने छापा मार दिया।

राजसमंद के कांकरोली में तो जिस्मफरोशी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चल रहा था। पुलिस ने यहां से 4 महिलाओं और एक युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस को मुखबिर से इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद जानकारी जुटाई गई तो सूचना सही पाई गई। फिर एक शख्स को ग्राहक बनाकर ठिकाने पर भेजा गया और मौके से 4 महिलाओं व एक युवक को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एक अन्य छापेमारी में राजस्थान में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की। इसमें 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर्स के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर वेश्यावृति करवाते थे। बालोतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोतरा और पचपदरा कस्बे में अलग-अलग जगहों पर स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. सेंटर के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर देह व्यापार में धकेल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close