पुलिस की दरियादिली : मुठभेड़ में घायल नक्सली को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

रांची : कोल्हान में झारखंड पुलिस और CRPF का मानवीय चेहरा सामने आया है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल एक नक्सली को पुलिस ने न सिर्फ जंगल से बचाया बल्कि उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भी ले जाया गया है.

पिछले दो दिनों से कोल्हान में नक्सलियों के खात्मे के लिए झारखंड पुलिस द्वारा केंद्रीय बलों के साथ मिलकर जोरदार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान कदम-कदम पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब मुठभेड़ खत्म होने के बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो पुलिस को एक झोपड़ी में एक घायल नक्सली दर्द से कराहता हुआ मिला. घायल नक्सली नाबालिग है. उसे घायल देखकर सुरक्षा बलों ने तुरंत उसे जंगल से निकाला और फिर मानवता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर से उसे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा. जहां अब उसका इलाज चल रहा है.

Related Articles

close