डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार : …जो पुलिसकर्मी ठोकते थे सलामी, उन्ही पुलिसर्मियों ने की धक्का मुकी, डिप्टी कलेक्टर के कपड़े फटे, गिरफ्तार, पढ़िये पूरा मामला

भोपाल। जो पुलिसकर्मी कभी सलामी ठोकते थे…उन्ही पुलिसक्रमियों ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे से धक्का मुकी की और फिर जबरिया पुलिस वैन में ठूंसकर बैठा दिया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर के कपड़े भी फट गये। डिप्टी कलेक्टर को जेल भेज दिया गया, हालांकि 24 घंटे बाद डिप्टी कलेक्टर को कोर्ट से जमानत मिल गयी। दरअसल डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सोमवार को वो मुख्यमंत्री के निवास जाकर अपना इस्तीफा मंजूर करना चाह रही थी, लेकिन पुलिस से बीच रास्त में झूमा झटकी हो गयी। इस दौरान उनके कपड़े फट गये। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डिप्टी कलेक्टर निशान बांगरे को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया था। निशा को जेल भेज दिया गया था, आज यानी मंगलवार को उन्हें विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ही कोर्ट से जमानत दे दी गई। जानकारी के अनुसार, बांगरे को 10 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई है। निशा ने जेल से बाहर आते ही सबसे पहले आपने तीन वर्षीय बच्चे को गले लगाया। उसे गोद में लेकर लाड किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन तीन महीने से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए निशा ने आमला से भोपाल तक की पैदल न्याय यात्रा निकाली। सोमवार को वे जब अपने समर्थकों के साथ भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचीं तो उसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वे आमरण अनशन करने सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहीं थीं। निशा आमला विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close