Update: बाढ़ में अब तक 14 की मौत, 22 जवान समेत 102 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

सिक्किम: प्राकृतिक आपदा में अभी तक 14 लोगों की मौत हो गई है. लापता 23 सैनिकों में से एक को रेस्क्यू किया गया है. सैनिक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इसके साथ ही लापता 22 अन्य सैनिकों समेत 102 लापता की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है और तीस्ता नदी में पश्चिम बंगाल तक सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसी आपदा के बाद, जिले में 23 सैन्यकर्मी लापता हो गए थे. इनमें से एक को बचा लिया गया है. अचानक आई बाढ़ लोगों की मौत हो गई है, जबकि अब भी 22 सैन्यकर्मी समेत 102 लोग लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि, तीन लोग उत्तरी बंगाल में बह गए. बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई. गंगटोक के उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) महेंद्र छेत्री ने बताया, “गोलिटार और सिंगताम क्षेत्र से पांच शव बरामद किए गए हैं.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही तीन टीमें तैनात कर दी हैं और अतिरिक्त टीमें गुवाहाटी और पटना में तैयार हैं. बचाव और बहाली प्रयासों में राज्य की सहायता के लिए सेना और वायु सेना की पर्याप्त संख्या में टीमें तैनात की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close