गोड्डा: SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला, डिलीवरी बॉय ने पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, नौकरी लगते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फुर्र

गोड्डा: जिले से यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता-जुलता मामला सामने आया है. डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख रुपए कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया. लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी की खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चा में है. इस संबंध में टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी. इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधार जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नर्सिंग कोर्स में करवा दिया था दाखिला

पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया. करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई. शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई. प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी. टिंकू को जिसकी खबर पिछले 24 सितंबर को हुई. इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों परिवारों के बीच तनाव

पत्नी की बेवफाई से आहत टिंकू ने नगर थाना पहुंचकर पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर, खबर फैलते ही दोनों परिवारों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close