तीन सगी बहनों की रहस्यमयी मौत: घर के पास बॉक्स से मिली लाश

जालंधर: पठानकोट हाईवे पर गांव कानपुर में 3 सगी बहनों का लाश घर के बाहर एक बॉक्स में मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थी। गांव वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है। शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने इनकी हत्या की होगी। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पठानकोट हाईवे पर कानपुर गांव में तीन सगी बहनों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चियों की पहचान 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने तीनों के लापता होने की शिकायत पुलिस दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक बॉक्स पड़ा था, जब उसे खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें थीं। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

थाना मकसूदां के एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है। शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पड़ोसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। हो सकता है कि बच्चियां खेलते हुए बॉक्स में बैठ गई होंगी और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close