सीएम हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, देखें Video

रांची: बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होना है. देश और झारखंड में पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता होनी है, ऐसे में रांची में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के महत्व को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को हॉकी स्टेडियम पहुंचे. अधिकारियों संग इसका औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे विडियो….????

सीएम ने दर्शक दीर्घा मे लगी कुर्सियों की साफ- सफाई,पेंटिंग, स्टेडियम का रंग रोगन, ग्राउंड और उसके आसपास लगे एलईडी लाइट, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन सहित दूसरी सभी चीजों को देखा. इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान प्रधान सचिव (सीएम) वंदना डाडेल, सीएम के सचिव विनय चौबे, नगर आयुक्त (रांची) अमित कुमार, रांची डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा समेत अन्य भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close