रातें रंगीन करनी है क्या? सेक्सटार्शन गैंग का एक कॉल कर देता था बदनाम, भाभी-देवर का गैंग बड़ा है शातिर, आपके पास भी ये कॉल आए तो रहें सावधान..

गिरिडीह। खट्टी-मिट्ठी बातें करने और। रातें रंगीन करने का झांसा देकर सेक्सटोर्शन करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने भाभी देवर के शातिर गैंग को दबोच लिया है। झारखंड के गिरिडीह में पकड़ाए गिरोह में तीन ही लोग हैं। एक युवक है और दूसरा उसका बड़ा भाई और तीसरी उसकी भाभी है. फिलहाल देवर भाभी तो अरेस्ट हो गए हैं, जबकि गिरोह का सरगना फरार है।

ये तीनों वेबसाइट बनाकर लोगों से इस प्रकार से सेक्सटार्शन करते थे कि सारा कुछ लुटा कर भी लोग अपना दर्द किसी को नहीं बता पाते थे। पुलिस के मुताबिक इनकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करते ही खाते से 50 रुपये कट जाते थे। इसके बाद प्रति मिनट 100 से दो सौ रुपये तक वसूल करते थे। इस दौरान आरोपी लोगों को अधिक से अधिक समय तक ऑनलाइन रखने के लिए सेक्स और न्यूड वीडियो चैटिंग करते थे.इसके लिए अपने शिकार को आरोपी एक से बढ़कर एक सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखाते थे और शिकार फंसते ही उससे उगाही शुरू हो जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चैटिंग के दौरान यदि किसी को शक होने लगे तो यह महिला खुद वीडियो कॉलिंग आती थी और लोगों को लुभाने की कोशिश करती थी. इस दौरान आरोपी स्क्रीनशॉट की मदद से शिकार का वीडियो रिकार्ड कर लेते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते थे। सरिया थाना क्षेत्र में नगर केसवानी के रहने वाले विकास मंडल, सृष्टि कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. यह दोनों देवर भाभी हैं. जबकि सृष्टि का पति सिकंदर मंडल फरार है. उसकी तलाश कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close